श्रावण मास क्यों प्रिय है शिव को?

आचार्य प्रमोद मिश्रा  बताते हैं कि भगवान शिव को श्रावण मास  इतना ज्यादा क्यों प्रिय है - 


श्रावण मास वर्षा एवं हरियाली का समय होता है और यह अति मनमोहक समय होता है. श्रावण मास का प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण है, लेकिन श्रावण मास में सोमवार का विशेष फल है. श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन करने तथा जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, जप इत्यादि का विशेष फल है. कहा जाता है कि इस महीने में भगवान भोलेनाथ की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस श्रावण मास में रामचरित मानस एवं राम नाम संकिर्तन का विशेष महत्व है.


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण के महीने में माता पार्वती ने तपस्या करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया था और उन्हें पति रूप में प्राप्त किया था. इसलिए भी भगवान भोले नाथ को यह मास अत्यधिक प्रिय है.

Comments